Viral feed

Recent-post

Sunday, July 14, 2019

Definition and Meaning of Communication in Hindi

Definition and Meaning of Communication in Hindi


Communication ( हिंदी में  संचार) , लैटिन शब्द communicare से लिया गया है  जिसका अर्थ है "कुछ साझा करना "।  संचार एक प्रेषक और एक रिसीवर के बीच सूचना प्रसारित करने की प्रक्रिया है | इसमें एक निश्चित संदेश को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाया जाता है ।

संचार एक ऐसी घटना है जो समूह में  रहने वाले सभी जीवित प्राणियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है |संचार के माध्यम से, लोग या जानवर अपने पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं और इसे बाकी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।

Elements of Communication  in Hindi


हर संचार में एक प्रेषक, एक संदेश और एक प्राप्तकर्ता शामिल होता है। यह सरल लग सकता है, लेकिन संचार वास्तव में एक बहुत ही जटिल विषय है। एक संचार प्रक्रिया में, निम्नलिखित तत्वों की पहचान की जा सकती है Phd Full Form:

संचार प्रक्रिया में शामिल तत्वों को नीचे विस्तार से बताया गया है:

  1. प्रेषक (भेजने वाला) : प्रेषक वह है जो संदेश भेजता है | वह  संचार शुरू करता है |

  2. संदेश : यह वह विचार, सूचना, दृश्य, तथ्य, भावना आदि है, जो प्रेषक द्वारा रिसीवर को भेजा जाता है।

  3. एन्कोडिंग : एन्कोडिंग में प्रेषक अपने संदेश को शब्दों, चित्रों, इशारों आदि के रूप में व्यक्त करता है | सभी संदेशों को एक ऐसे रूप में एन्कोड किया जाना चाहिए जिसे चुने गए संचार के माध्यम से व्यक्त किया जा सके |

  4. मीडिया : यह वह माध्यम है जिससे संदेश प्रेषक से रिसीवर तक पहुँचता   है।  संचार के माध्यम में टेलीफोन, इंटरनेट, पोस्ट, फैक्स, ई-मेल आदि शामिल हैं। माध्यम का विकल्प प्रेषक द्वारा तय किया जाता है।

  5. डिकोडिंग : इसका अर्थ प्रेषक द्वारा व्यक्त किये गए सन्देश को समझने के प्रक्रिया है | संचार के सफल होने के लिए, रिसीवर के पास संदेश को समझने   और उसकी व्याख्या करने की क्षमता होनी चाहिए |

  6. रिसीवर : यह वह व्यक्ति है जिसके लिए संदेश प्रेषक द्वारा भेजा गया था।

  7. प्रतिक्रिया : जब रिसीवर संदेश प्राप्त करता है और उसे उचित परिप्रेक्ष्य में समझता है, तो वह आमतौर पर प्रेषक को कोई जबाब देता है | इसे ही रिसीवर का प्रतिक्रिया कहा जा सकता है |

एक बार रिसीवर ने प्रेषक को पुष्टि की कि उसने संदेश प्राप्त कर लिया है और इसे समझ गया है, संचार की प्रक्रिया पूरी हो जाती  है।

Importance of Communication in Hindi


जब भी कभी दो या उससे अधिक लोग एक साथ किसी समाज में  रहतें है  या  किसी परियोजना पर काम करतें है तो उन्हें सुचारू रूप से और कुशलता से काम करने के लिए एक दूसरे से संचार करना ही होगा | यह  सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देती है |  इसके बिना वो सामंजस्य से काम नहीं कर पाएंगे |

किसी कंपनी में , प्रबंधकों और पूरे संगठन के त्वरित और प्रभावी प्रदर्शन के लिए संचार आवश्यक है। उचित संचार प्रबंधक को जानकारी प्रदान करता है जो निर्णय लेने के लिए उपयोगी है। जानकारी के अभाव में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता था। इस प्रकार, संचार सही निर्णय लेने का आधार है।

Types of Communication in Hindi


संचार को दो मुख्य प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है:

शाब्दिक संचार: यह मौखिक संचार में प्रेषक इच्छित संदेश को भाषा और शब्दों का उपयोग करके व्यक्त करता है | यह मानव के अनन्य संचार का एक रूप है और मानव समाज में सबसे महत्वपूर्ण है। शाब्दिक संचार दो प्रकार के हो सकतें है :
लिखित संचार: इस प्रकार के संचार में सूचना का आदान-प्रदान लिखित रूप में  होता है। उदाहरण के लिए, ई-मेल, टेक्स्ट, पत्र, रिपोर्ट, एसएमएस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, दस्तावेज़, हैंडबुक, पोस्टर, फ्लायर आदि।

मौखिक संचार: इस प्रकार के संचार में सूचना का आदान-प्रदान  बोले गए शब्दों के मदद से  होता है | आप या तो आमने-सामने, या फोन पर, या वॉयस नोट्स या चैट रूम आदि के माध्यम से मौखिक संचार कर सकतें है। संचार का यह रूप एक प्रभावी रूप है।

गैर- शाब्दिक संचार:  इस प्रकार के संचार में, संदेश शब्दों के बिना प्रसारित होता है | संचार का यह रूप मुख्य रूप से मौखिक संचार का समर्थन करता है। यह इशारों, शरीर की भाषा, प्रतीकों और भावों  का उपयोग करता है |

औपचारिक और अनौपचारिक संचार
किसी कंपनी के नजरिए से संचार दो प्रकार के हो सकते हैं :

औपचारिक  संचार : औपचारिक  संचार वैसा संचार होता है जिसके विषय वस्तु कंपनी के कार्यों से जुडी होती है |

अनौपचारिक संचार :  अनौपचारिक या आकस्मिक संचार  संगठनों के यादृच्छिक लोगों के बीच सामान्य बातचीत  है।

Barriers to Communication in Hindi


अक्सर बहुत सी बाधाएं संचार को अवरोधित कर  सकती हैं या उसके अर्थ को बदल सकती  हैं जिसके कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है। इसलिए, एक प्रेषक  के लिए ऐसी बाधाओं की पहचान करना और उन्हें दूर करने के लिए उचित उपाय करना आवश्यक है। किसी संगठन में संचार की बाधाओं को मोटे तौर पर इस प्रकार बांटा जा सकता है:

  1. शब्दार्थ बाधाएँ : ऐसी बढ़ाएं संदेश के एन्कोडिंग और डिकोड करने की प्रक्रिया में उत्पन्न  होती है | जब प्रेषक किसी ऐसे भाषा का इस्तमाल करता है जिसकी समझ रिसीवर को नहीं है या अस्पष्ट भाषा या संकेतों का इस्तमाल करता है तो रिसीवर के लिए इससे समझना मुश्किल हो जाता है  |

  2. मनोवैज्ञानिक बाधाएं संचार के प्रेषक और रिसीवर दोनों के दिमाग की स्थिति प्रभावी संचार में प्रतिबिंबित होती है। एक चिंतित व्यक्ति ठीक से संवाद नहीं कर सकता है और एक नाराज प्राप्तकर्ता संदेश को ठीक से नहीं समझ सकता है।

  3. संगठनात्मक अवरोध : संगठनात्मक संरचना, नियम और विनियम प्राधिकरण संबंधों आदि कभी-कभी प्रभावी संचार के लिए बाधाओं के रूप में कार्य कर सकते हैं। अत्यधिक केंद्रीकृत पैटर्न वाले संगठन में, लोगों को मुफ्त संचार के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, कठोर नियम और कानून और बोझिल प्रक्रिया भी संचार के लिए बाधा बन सकती है।

  4. व्यक्तिगत बाधाएं: प्रेषक और रिसीवर दोनों के व्यक्तिगत कारक प्रभावी संचार में बाधा के रूप में कार्य कर सकते हैं। उद्धरण के लिए अगर किसी प्रबंधक को लगता है की अपने से निचले स्टार कर्मचारीओ को कोई बात बताने से उसकी मान सम्मान को होने पहुंचेगी तो वो ऐसे बात को उन्हें नहीं बताएगा |

व्यवसाय में, स्पष्ट संचार बहुत आवश्यक है। अनुचित संचार से भ्रामक या अपूर्ण निर्देश, डेटा या अन्य जानकारी  फ़ैल सकती है जोकि कंपनी के लिए बहुत बहुत खतरनाक सिद्ध हो सकती है |

Definition and Meaning of Blood Pressure in Hindi | High and Low BloodPressure in Hindi

Definition and Meaning of Blood Pressure in Hindi


Blood Pressure को समझने से पहले हमें शब्द Pressure को समझना होगा | Pressure किसी चीज पर पड़ रहे दबाव को कहते हैं |

मानव तथा अन्य जानवरों के शरीर में रक्त वाहिकाओं के माध्यम से घूमता है और पोषक तत्वों और अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाता है | जब रक्त शरीर में बहती है तो वो धमनियों पर एक प्रकार का दबाब डालती है |  Blood Pressure (हिंदी में रक्तचाप) रक्त द्वारा उत्सर्जित इसी दबाब को कहतें है ।

साधारण शब्दों में,  जब भी आपका दिल धड़कता है, यह धमनियों में रक्त पंप करता है। Blood Pressure  आपकी धमनियों की दीवारों के खिलाफ आपके रक्त को धकेलने का बल है।

रक्तचाप को एक स्वचालित रक्तचाप मॉनिटर या स्टेथोस्कोप और एक स्फिग्मोमैनोमीटर की संयुक्त कार्रवाई के साथ मापा जा सकता है। सामान्य स्तिथि में ये 90/60 और 120/80 mmHg के बीच रहती है |

Importance of Blood Pressure


ब्लड प्रेशर एक बहुत ही महत्वपूर्ण शक्ति है क्योंकि यही  ऑक्सीजन और अन्य  पोषक तत्वों को रक्त परिसंचरण केके मदद से विभिन्न  अंगों तक पहुंचांती है | इसके अतिरिक्त हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं से बचाने के लिए रक्तचाप ही श्वेत रक्त कोशिकाओं और एंटीबॉडी को  हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता  है | इसके अतिरिक्त रक्तचाप विषाक्त अपशिष्ट उत्पादों को शरीर से बहार निकलने में मदद करता है NCC Full Form |

रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए टिप्स


कई देशों में, उच्च रक्तचाप सबसे आम समस्याओं में से एक है, और सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि जो लोग इससे पीड़ित हैं, उनमें से अधिकांश इसे बहुत देर से पहचानते हैं। अगर जल्दी इलाज नहीं किया जाता है, तो इसके अन्य गंभीर परिणामों के बीच, यह दिल के दौरे या मस्तिष्क रोधगलन का कारण बन सकता है।

एक मूक समस्या होने के बावजूद, स्वस्थ आदतों को अपनाने के माध्यम से उच्च रक्तचाप को रोका जा सकता है, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:

सोडियम का सेवन कम करें: यह रक्तचाप बनाए रखने के लिए मूल बिंदुओं में से एक है | नमक के कम सेवन, प्रतिदिन ताजा भोजन खाने (यानी डिब्बाबंद भोजन से परहेज) इत्यादि से शरीर में सोडियम के स्टार को घटाया जा सकता है |

व्यायाम: शारीरिक गतिविधियां हमेशा हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती है | रक्तचाप को नियंत्रित करने के अलावा यह  हमारे शरीर को ऊर्जा देती है और बहुत सी बीमारियों को रोकने में भी लाभकारी सिद्ध हो सकती है |

शरीर के वजन का ध्यान रखें: शरीर के वजन बढ़ने से हमारे दिल को रक्त को पंप  करने में और अधिक शक्ति लगानी पड़ती है और इससे दिल के दौरे पड़ने का खतरा और भी बढ़ जाता है |  इसलिए भलाई इसी में है कि हम अपने वजन को हमेशा नियंत्रित रखें |

शराब का अधिक सेवन करें: हम सभी को पता है कि शराब हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है | शराब पीने से हमारे शरीर के रक्त चाप पर भी बुरा असर पड़ता है | यह हमारी शरीर की रक्तचाप को बढ़ा देता है जोकि  खतरनाक हो सकता है |

एक स्वस्थ आहार खाएं: स्वस्थ जीवन का रहस्य फलों और सब्जियों को खाने से है, चीनी की मिठाइयों और संतृप्त वसा से बचें। पोटेशियम हमारे  हृदय के लिए बहुत लाभकारी  है और इसे  मशरूम, ब्रोकोली, सूखे फल, कीवी  केला, इत्यादि  के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

उच्च रक्तचाप का कोई लक्षण नहीं है। इसलिए, यह पता लगाने का एकमात्र तरीका है कि आप नियमित रूप से अपने चिकित्सक से अपने ब्लड प्रेशर को जाचवांते रहे |

Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi

Definition and Meaning of Bank Rate in Hindi


बैंक दर एक आधिकारिक ब्याज दर होती है, जिस पर किसी देश की केंद्रीय बैंक  बैंकिंग प्रणाली ( अन्य बैंकों )  को ऋण प्रदान करेगा जिसमें वाणिज्यिक / सहकारी बैंक, विकास बैंक आदि शामिल हैं।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि भला किसी बैंक को केंद्रीय बैंक से ऋण लेने की क्या आवश्यकता है तो आपका सोचना सही है | दरअसल  किस भी  बैंक को अपने पास ग्राहकों द्वारा जमा किया गया धन आंशिक रूप से ऋण में बितरित करना होता है और बाकी का धन केंद्रीय बैंक के पास जमा करना होता है ( यह  एक क़ानूनी नियम है ) | अब अगर उस बैंक को अपने दैनिक कार्यों के लिए धन की आवशकयता होगी तो उसे  राशि  को केंद्रीय बैंक से ऋण के रूप में लेना होगा | इसके अतिरिक्त अगर बैंक को कभी किसी कारणवश धन की आवश्यकता होती है तो भी वह केंद्रीय बैंक से धन ऋण  के रूप में ले सकता है Crpf full form|

Importance of Bank Rate in Hindi


बैंक रेट सुनने में जितना सरल लगता है  उतना ही महत्वपूर्ण भी है | हालांकि बैंक रेट के महत्व को समझने से पहले हमें इन्फ्लेशन और deflation को समझना होगा |  इन्फ्लेशन एक ऐसी स्थिति होती है जहां किसी अर्थव्यवस्था में लोगों के पास अत्यधिक पैसा होता है और इसके चलते वस्तुओं और सेवाओं की मांग बहुत बढ़ जाती है |  इससे चीजों के दामों में बहुत तेज बढ़ोतरी होने लगती है | इसके ठीक उलट अर्थात जब लोगों के पास बहुत कम पैसा होता है और  मांग की कमी के कारण जब  चीजों के दामों में गिरावट होने लगती है  तो उसे deflation कहते हैं |  बैंक रेट की मदद से इन दोनों स्थितियों से निपटा जा सकता है |

हम सभी जानते हैं कि अर्थव्यवस्था की धन की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा बैंकों द्वारा किया जाता है |  बैंक विभिन्न प्रकार के ऋणों के रूप में अर्थव्यवस्था में धन की आपूर्ति करते हैं |

जब किसी देश के केंद्रीय बैंक को लगता है कि देश में इन्फ्लेशन की समस्या हो रही है तो केंद्रीय बैंक बैंक रेट को बढ़ा देता है |  इससे  बैंकों के लिए ऋण लेने की लागत बढ़ जाती है ।  इसके जबाब में बैंक भी अपने दरों को बढ़ा देते है | इससे इससे उन लोगों की संख्या कम हो जाती है जो बैंकों से ऋण लेने वाले होते हैं और  अर्थव्यवस्था में धन की बहुलता खत्म हो जाती है |

इससे विपरीत अगर अर्थव्यवस्था में deflation की समस्या पैदा होने लगे तो केंद्रीय बैंक बैंक रेट को घटा देती है | इससे आम बैंक भी  व्याज दरों  को घटा देते हैं और इससे अधिक से अधिक लोग ऋण लेने के लिए प्रेरित होते हैं | इससे अर्थव्यवस्था में धन की आपूर्ति बढ़ने लगती है |

इस लिहाज से देखा जाए तो बैंक रेट अर्थव्यवस्था को काबू में रखने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है जिसका उपयोग लगभग हर एक देश की केंद्र बैंक द्वारा किया जाता है |

Definition of Balance Sheet in Hindi

बैलेंस शीट एक निश्चित समय में एक कंपनी की वित्तीय स्थिति को दर्शाता है ।  इसलिए, बैलेंस शीट एक तरह का आईना  मन जाता है , जो एक निश्चित तिथि पर कंपनी की वित्तीय स्थिति को चित्रित करती है।  कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए बैलेंस शीट कंपनी के पास मौजूद  नकदी और बैंक खतों में जमा रकम, कच्चे माल, मशीनों, वाहनों, इमारतों और जमीनों, लेनदारों और देनदारों की स्तिथि  इत्यादि को दिखता है check out iti full form.|

किसी बैलेंस शीट  के २ भाग होतें है |



  1. Equity & Liabilities

Equity & Liabilities में सबसे पहले कंपनी के Equity अर्थात उस धन की जानकारी होती है जो कंपनी के मालिकों द्वारा कंपनी को शुरू कंपनी को शुरू करने के लिए निवेश की गई थी | इसके अतिरिक्त अगर कंपनी को किसी वित्तीय वर्ष में कोई लाभ होता है तो और वह राशि भी इस राशि में जोड़ दी जाती है | इसके उलट हानि होने पर हानि की राशि इस राशि से घटा दी जाती है |

Liabilities को  साधारण शब्दों में दायित्व कहा जा सकता है |  ऐसा धन जो कंपनी ने किसी बाहरी से लिया है और जिससे कंपनी को चुकाना है को दिखाया जाता है |  अगर कंपनियों के नजरिए से देखा जाए तो अगर किसी कंपनी के पास किसी भी कारणवश किसी बाहरी को भविष्य के किसी समय में कोई विशेष राशि चुकाने का दायित्व होता है तो उस दायित्व को ही Liability  कहा जाता है |
Liabilities को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

Long term liabilities  ऐसे liabilities  हैं  जिनका निपटारा कंपनी को एक वित्तीय वर्ष के बाद करना होगा |

Current Liabilities ऐसे liabilities  हैं  जिनका निपटारा कंपनी को एक वित्तीय वर्ष के पहले  करना होगा |

2.Assets

एक भाग में कंपनी के सम्पतियों को दर्शाया जाता है |
बैलेंस शीट  बनाने के लिए किसी कंपनी की assets (संपत्ति) को  आमतौर पर 2 प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है:

Current assets  इनमें नगदी या  कंपनी के ऐसे संपतिया आती है जिन्हें आसानी से नगदी में परिवर्तित किया जा सकता है |  उदाहरण के लिए बैंक में रखा पैसा अल्पकालिक निवेश और इन्वेंट्री।

Fixed Assets  इनमें सभी अचल संपत्ति और व्यक्तिगत संपत्ति शामिल हैं, जो कंपनी के पास है और जो उनकी गतिबिधियों  के लिए बुनियादी हैं। इस प्रकार की संपत्ति के उदाहरण वाहन, फर्नीचर, भूमि, भवन या मशीनरी, आदि  हैं।

इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए के एक बैलेंस शीट के दोनों भाग अर्थात किसी Company  की Assets और उसके  Equity and Liabilities हमेशा बराबर होतें है |

Importance of Balance Sheet in Hindi


बैलेंस शीट विश्लेषण से कंपनी के प्रदर्शन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। बैलेंस शीट का महत्व नीचे सूचीबद्ध है:

  • यह एक महत्वपूर्ण उपकरण है जिसका उपयोग निवेशकों, लेनदारों और अन्य हितधारकों द्वारा किसी इकाई के वित्तीय स्वास्थ्य को समझने के लिए किया जाता है।

  • विभिन्न वर्षों की बैलेंस शीट की तुलना करके किसी संगठन के विकास को जाना जा सकता है।

  • व्यवसाय ऋण प्राप्त करने के लिए बैलेंस शीट बैंक को प्रस्तुत किया जाना वाला एक आवश्यक दस्तावेज है।

अगर इसे सही से समझा जाए तो बैलेंस शीट एक बहुत ही उपयोगी दस्तावेज है और  किसी कंपनी को समझने के लिए जोरों शोरों से किया जाता है |

Definition of Balanced Diet in Hindi

BALANCED DIET ( संतुलित आहार ) एक ऐसे आहार को कहते है जो उन खाद्य पदार्थों से बनता है, जो हमारे लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से हर एक को पर्याप्त मात्रा में प्रदान करते हैं। यह माना जाता है कि एक संतुलित आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और पोषक तत्व होते हैं जो जीवन के प्रत्येक चरण में जीव के विकास के लिए आवश्यक होते हैं, साथ ही साथ पोषण संबंधी कमियों या अधिकता को भी रोकते हैं।
Read Also rss full form

Composition of a Balanced Diet


एक संतुलित आहार वही है जिसमें सही मात्रा में कैलरी मौजूद हो |  कैलरी किसी भोजन में संग्रहीत ऊर्जा की मात्रा को  मापने का एक पैमाना है | आपका शरीर  कैलरी  का उपयोग चलने, सोचने, सांस लेने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए करता है | हर व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत कारकों जैसे कि लिंग , ऊंचाई, वजन, आयु, हमारे द्वारा की जाने वाली गतिविधि, जलवायु और पर्यावरण जिसमें वे  रहते हैं, के अनुसार अलग-अलग मात्रा में कैलरी की आवश्यकता पड़ती है | एक औसत मनुष्य को हर दिन लगभग 2,000 कैलरी   की जरूरत पड़ती है | पुरुषों को आमतौर पर महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है, और व्यायाम करने वाले लोगों को उन लोगों की तुलना में अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है जो व्यायाम नहीं करते हैं।

हालांकि बस सही मात्रा में कैलरी की मौजूदगी ही किसी आहार को संतुलित आहार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है | उस  आहार में कैलरी किस स्रोत से और किस रूप में आ रही है यह भी बहुत आवश्यक है | उत्तम संतुलित आहार ऐसे खाद्य पदार्थ से बने  होते हैं जिनमे वसा ( fats) और sugar  के मात्रा कम होती  हैं और विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है ।

निम्नलिखित भोजन समूह एक संतुलित आहार के आवश्यक अंग हैं।

फल  : फल पोषण का एक उत्कृष्ट स्त्रोत  होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं |  हमें फलों का चुनाव करते समय यह  ध्यान रखना चाहिए कि वह ताजे फल हो क्योंकि  वे अधिक से अधिक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और उनसे किसी प्रकार की कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता |

सब्जियां : सब्जियां आवश्यक विटामिन और खनिजों के प्राथमिक स्रोत हैं।  सब्जियों को पांच प्रकार के समूहों में बांटा जा सकता है :


  • पत्तेदार साग

  • लाल या नारंगी सब्जियां

  • स्टार्च वाली सब्जियां

  • सेम और मटर (फलियां)

  • अन्य सब्जियां, जैसे बैंगन या तोरी

Definition of Balanced Diet in Hindi

पत्तेदार साग में आम तौर पर सबसे अधिक पोषण होता है और इसे हर भोजन में खाया जा सकता है। हालाँकि  , पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए हमे  विभिन्न प्रकार की सब्जियां खानी चाहिए।

अनाज : आजकल  हममें से ज्या दातर लोग प्रोसेस्ड  अनाज खाते हैं |  हालांकि रिसर्च के अनुसार साबुत अनाज में आमतौर पर प्रोसेस्ड  अनाज की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है।इसके अतिरिक्त, साबुत अनाज में प्रोसेस्ड अनाज की तुलना में अधिक फाइबर और प्रोटीन होते हैं। कम से कम आधे अनाज जो एक व्यक्ति रोज खाता है वह साबुत अनाज होना चाहिए। स्वास्थ्यवर्धक साबुत अनाज में जई, जौ, शामिल हैं |

प्रोटीन : प्रोटीन एक पोषक तत्व जो उचित मांसपेशियों और मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक है।  चिकन, मछली जैसे कम वसा वाले मीट और बीन्स प्रोटीन के प्राथमिक स्रोत हैं | मसूर की दाल फलियां मटर बादाम सूरजमुखी के बीज अखरोट और अन्य सोया-आधारित उत्पाद प्रोटीन के उत्कृष्ट स्रोत हैं |  डेयरी : डेयरी उत्पाद कैल्शियम, विटामिन डी, और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।   हालाँकि, वे वसा के प्रमुख स्रोत भी हैं, इसलिए  कम वसा वाले या वसा रहित दूध और दही का चयन करना सबसे अच्छा होता है |

किसी  आहार को चुनने से पहले इन बातों का ध्यान रखे :

  • दिन में एक से अधिक बार रेड मीट न खाए । अधिक मछली खाना बेहतर है। जितना संभव हो सके सॉसेज और तैयार मीट से बचें। अंडों में सबसे उचित 2 से 3 साप्ताहिक हैं |

  • फलियां भी हमारे आहार का हिस्सा होनी चाहिए। इसके विभिन्न किस्में जैसे कि छोले, बीन्स या दाल एक सप्ताह में काम से काम २ बार अवश्य लेना चाहिए |

  • हमारे आहार में फल और सब्जियां प्रचुर मात्रा में होनी चाहिए, दोनों कच्चे या हल्के से पकाए जाते हैं, क्योंकि लंबे समय तक खाना पकाने से आवश्यक विटामिन नष्ट हो जाते हैं। विटामिन सी, कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फोलिक एसिड और खनिज लवण का इसका योगदान हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।

  • बेकरी उत्पादों  और पेस्ट्री की खपत को कम करें।

  • दैनिक भोजन की संख्या के बारे में, विशेषज्ञ 3 मुख्य भोजन और 2-3 स्नैक्स का सुझाव देते हैं।

Importance of Balanced Diet


एक संतुलित आहार चुनना एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन शैली की ओर पहला कदम है। विटामिन और खनिज स्वस्थ प्रतिरक्षा और विकास को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ आहार शरीर को जीवन शैली से संबंधित, गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग, कंकाल की समस्याओं और कई प्रकार के कैंसर से बचा सकते हैं। मोटापे से लड़ने के साथ संतुलित आहार, शरीर के इष्टतम वजन को बनाए रखने में मदद करते हैं।

एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने के लिए यह आवश्यक है कि आप स्वस्थ रहें और एक संतुलित आहार के बिना स्वस्थ रहना संभव नहीं है |  इसलिए हम सभी को संतुलित आहार अपनाना चाहिए और अपने जीवन को स्वस्थ बनाना में जुट जाना चाहिए |

Definition and Notes of Biotechnology in Hindi

Definition and Meaning of Biotechnology in Hindi


Biotechnology ( हिंदी में जैव प्रौद्योगिकी )  का अर्थ जीवित कोशिकाओं के उपयोग  से  दवाओं, भोजन और मानव के लिए उपयोगी अन्य उत्पादों  को विकसित करना है । दूसरे शब्दों में, जैव प्रौद्योगिकी में जैविक या अजैवी संसाधनों में जैविक कोशिकाओं का उपयोग करके  विभिन्न प्रकार के उत्पादों को प्राप्त  या संशोधित किया जाता है |

जैव प्रौद्योगिकी के शुरुआती रूप का उपयोग  हम करीब 6000 सालों से करते आ रहे हैं जिसमें हम सूक्ष्मजीवों की जैविक प्रक्रियाओं का उपयोग करके खाद्य उत्पादों, जैसे कि ब्रेड और पनीर कानिर्माण करतें है | Ok full form हालाँकि आज के आधुनिक Biotechnology  का दायरा इससे बहुत अधिक है और इसने मेडिकल, कृषि जैसे अनेक क्षेत्रों में क्रांति ला दी है |

जैव प्रौद्योगिकी  मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं

  1. मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी : मेडिकल जैव प्रौद्योगिकी में कोशिकाओं के जेनेटिक मेकअप में बदलाव करके विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज करने का प्रयास किया जाता है और मानव शरीर को बीमारियों के प्रति और कठोर बनाया जाता है |

  2. कृषि बायोटेक्नोलॉजी  : कृषि  बायोटेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य आनुवांशिक रूप से संशोधित पौधों को विकसित करना है जिनसे  फसल की पैदावार ज्यादा से ज्यादा हो और जो विभिन्न प्रकार के कीट-मकौड़ों  से स्वयं की रक्षा कर सकें |




Advantages of of Biotechnology in Hindi  (जैव प्रौद्योगिकी के लाभ)


जैव प्रौद्योगिकी कई चीजों के लिए जिम्मेदार है  जो हमारे जीवन को बेहतर बनाती हैं। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी दुर्लभ बीमारियों का मुकाबला करने अधिक से अधिक लोगों तक सस्ता भोजन पहुंचाने और एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना योगदान दे रहा है |

जैव प्रौद्योगिकी का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग अगर किसी क्षेत्र में है तो वह   चिकित्सा का क्षेत्र  है | आज जैव प्रौद्योगिकी की के मदद से 250 से अधिक  दवाइयों और टीके   का निर्माण किया जा चुका है जो ऐसे बीमारियों  से लड़ती है जिन्हें कभी असाध्य माना जाता था |

जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग करके ऐसे पौधों को विकसित किया जा सकता है जो कम से कम संसाधन में अधिक से अधिक फसलों को पैदा करने की क्षमता रखते हैं और यही नहीं वह विभिन्न प्रकार के  कीड़े मकोड़ों  से स्वयं को बचा भी सकते हैं |इससे  कीटनाशकों के उपयोग में कमी आई है | यह न केवल धन और संसाधनों की बचत का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि कीटनाशकों से जुड़े जोखिमों को भी कम करता है। दुनिया भर में 1.5 कड़ोड़   से अधिक किसान कृषि जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग पैदावार बढ़ाने, कीटों से नुकसान को रोकने और पर्यावरण पर खेती के प्रभाव को कम करने के लिए करते हैं।

आज के कारन ही यह संभव हो सका  है की  जैव ईंधन और  बायोमास अपशिष्ट उत्पादों का उपयोग  एक लोकप्रिय ईंधन के रूप में किया जाने लगा है | बीयर और वाइन का निर्माण, डिटर्जेंट और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों का निर्माण में बड़े पैमाने पर जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है |


Disdvantages of of Biotechnology in Hindi  (जैव प्रौद्योगिकी के नुकसान)


आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी  अभी अपने शुरुआती स्तर में है और इसके कई छोटे-मोटे दुष्प्रभाव देखने को मिल जाते हैं | उदाहरण के लिए जहां एक ओर जैव प्रौद्योगिकी की मदद से फसलों की पैदावार बढ़ी है और फसलों को पैदा करने में लगने वाले श्रम की मात्रा कम हुई है, बहुत से अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इससे भारत जैसे देश, जहां ज्यादातर लोग कृषि  पर अपने रोजगार के लिए निर्भर है , में बेरोजगारी की समस्या को और बढ़ा  देगा देगा  |  इसके अतिरिक्त ऐसा भी हो सकता है कि समय के साथ मानव द्वारा विभिन्न प्रकार के जीवो में हेरफेर करने पर परिस्थितिक तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़े |

Definition and Notes of Biodiversity in Hindi

Meaning and Definition  of Biodiversity in Hindi


Biodiversity दो  शब्दों के योग का परिणाम है:

- ग्रीक संज्ञा "बायोस", जिसका अनुवाद "जीवन" के रूप में किया जा सकता है।

-लैटिन शब्द "डायवर्सिटास", जो "विविधता" का पर्याय है।

इसीलिए Biodiversity को हिंदी में जैवविविधता कहा जाता है |

जैवविविधता से तात्पर्य एक वातावरण में रहने वाले प्राणियों की प्रजातियों की बहुलता से है। दूसरे शब्दों में  जैव विविधता पृथ्वी पर मौजूद  जीवन की विविधता है। यह पौधों, जानवरों, और सूक्ष्मजीवों की प्रजातियों की विविधता को दर्शाता है जो किसी  स्थान में रहते हैं। इसकी अवधारणा 1985 में अमेरिका में जैविक विविधता पर राष्ट्रीय फोरम में गढ़ी गई थी।

लगभग बीस लाख  प्रजातियां स्थलीय जैव विविधता का निर्माण करती हैं, जो प्रकृति के पैटर्न के अनुसार लाखों और करोड़ों  वर्षों के विकास का उत्पाद है| लेकिन  जैव विविधता केवल प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि  मनुष्य अपने व्यवहार से इसे प्रभावित भी  करता है। हमने मकई, सेम, मिर्च, घोड़े, गाय, भेड़ और कई अन्य प्रजातियों को विकसित किया है।

Types of  of Biodiversity in Hindi


जैविक विविधता को अक्सर तीन स्तरों पर समझा जाता है:

 

प्रजातियों की विविधता : इसमें विभिन्न प्रकार के प्रजाति जो कि पृथ्वी पर मौजूद है अर्थात  पौधों, जानवरों, कवक और सूक्ष्म जीवों शामिल है |

 

आनुवंशिक विविधता :  इसमें पौधों, जानवरों, कवक और सूक्ष्म जीवों में निहित जीनों की विविधता शामिल है   | उदाहरण के लिए, पूडल, जर्मन शेफर्ड और गोल्डन रिट्राइज़र सभी कुत्ते हैं, लेकिन वे सभी अलग दिखते हैं |

 

पारिस्थितिक तंत्र विविधता : इसमें  विभिन्न प्रकार के आवास जैसी की उष्णकटिबंधीय या समशीतोष्ण वन, गर्म और ठंडे रेगिस्तान, आर्द्रभूमि, नदियां, पहाड़, प्रवाल भित्तियाँ, आदि शामिल है |

Importance  of Biodiversity in Hindi


जैव विविधता उस परिस्थितिक तंत्र के नीव  की तरह काम करती है जिससे मानव जीवन बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है |   दूसरे शब्दों में जैव विविधता ने ही पृथ्वी पर परिस्थितिक तंत्र को सुचारू रूप से चलाए बनाये रखने में मदद की है | जैव विविधता में होने वाले किसी भी प्रकार के फेरबदल से वह सभी प्राकृतिक संसाधन जो मनुष्य जो वर्षों से मनुष्य के विभिन्न प्रकार के जरूरतों को पूरा करते आ रहे हैं का सफाया हो सकता है |

पृथ्वी पर मौजूद कोई भी  वस्तु जीवों से  अधिक जटिल, गतिशील और विविध नहीं है, और पृथ्वी पर मौजूद कोई भी  वस्तु को मनुष्यों के हाथों अधिक नाटकीय परिवर्तन का अनुभव नहीं करना परा है |  जैव विविधता कई तरीकों से प्रभावित हो सकती है। जलवायु परिवर्तन , वनों की कटाई, विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के परिणामस्वरूप, कई जानवर अपना निवास स्थान खो देते हैं और उन्हें भोजन नहीं मिल पाता है। इस प्रकार प्रजातियों का विलोपन हो सकता है। प्रत्येक प्रजाति जो विलुप्त हो जाती है, का अर्थ है पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन और ये असंतुलन संभावित रूप से इतने संबेदनशील हो सकते हैं कि वे मानव जीवन को भी खतरे में डाल सकते हैं।

जैव विविधता में कमी से विघटन दर, वनस्पति बायोमास उत्पादन और समुद्री पर्यावरण में, मछलियों की कमी हो सकती है |  आज बहुत से मानवों  के प्रोटीन की जरूरत का एक बहुत बड़ा हिस्सा  मछलियों  द्वारा आता है | इसलिए मछलियों की कमी मानव के लिए बहुत ही खतरनाक सिद्ध हो सकती | इसलिए  हम  सभी की भलाई इसी में है कि हम अपने जी जान से पृथ्वी पर जीवन की विविधता को बनाए रखने में अपना योगदान दें |